आज दिनांक 7-7-2024 को लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई को कलेक्ट सभा कक्ष में जिला औद्योगिक एवं व्यापार केंद्र के साथ सम्मिलित रूप से शहर के अन्य औद्योगिक संगठनों के साथ जबलपुर में दिनांक 20-7-24 को होने वाले इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के लिए परिचर्चा, कर विभिन्न प्रकार के नवीन उद्योगों एवं अधिक से अधिक छिंदवाड़ा में विकसित किए जाने वाले उद्योगों को लगाने एवं उससे संबंधित इकाइयों को डेवलप करने के लिए अपना अपना पक्ष रखने के लिए इस जबलपुर में हो रहे इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में प्रस्तुत करने एवं संभावित पक्ष रखने हेतु विषय वार चर्चा की गई तथा साथ ही साथ छिंदवाड़ा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को संशोधन एवं समायोजन हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सुमेर नायर जी, उपाध्यक्ष किशोर सोनी जी सचिव मनीष विश्वकर्मा जी सह सचिव सौरभ राय जी सदस्य अमित शुक्ला जी अमित सूचक जी अनिल रघुवंशी जी नितिन पवार जी द्वारा बहुत से विषयों पर कलेक्टर साहब के समक्ष डीसी से संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के संबंध सम शोध हेतु विषय बार चर्चा की गई |
कार्यक्रम का प्रारंभ 6:00 बजे से प्रारंभ हुआ एवं 8:00 बजे तक निरंतर विषय वार चला रहा इस बीच कलेक्टर साहब महोदय जी द्वारा सभा कक्ष में एकदम पारिवारिक चर्चा पूर्ण समय बनाया गया और सभी को खुलकर अपना विषय रखने का स्वर्णिम अवसर प्रदान किया गया अभी ऐसा प्रतीत होता है कि नवीन कलेक्टर महोदय जी द्वारा औद्योगिक इकाइयों एवं उद्योगों के विकास एवं प्रगति के लिए बहुत कुछ व्यवस्था में परिवर्तन कर नवीन जागृति लाने का प्रयास निरंतर जारी है|
कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई द्वारा दिन रविवार दिनांक 7-7.2024 को ले गढ़वा AKVNऔद्योगिक क्षेत्र में, एक वृक्ष मां के नाम हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम मैं कार्यक्रम प्रमुख के रूप में कलेक्टर साहब को सुबह 11:00 बजे विशेष कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में आमंत्रण दिया गया | जिसे कैरेक्टर महोदय जी द्वारा अत्यंत हर्ष के साथ स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने का स्पष्ट रूप से समर्थन दिया गया |
लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई
जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

