लघु उद्योग भारती जबलपुर के तत्वाधान में अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर एवं खाद्य विभाग की कार्यशाला आयोजित की गई
टैली एवं खाद्य प्रसंस्करण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया, कार्यक्रम में टैली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर से संबंधित आवश्यक जानकारी श्री neeraj खंडेलवाल जी द्वारा प्राप्त की गई समस्त MSME विनिर्माण इकाइयों को टैली सॉफ्टवेयर की ओर से संबंधित सभी जानकारी विस्तृत रूप से प्रस्तुत की
कार्यक्रम में खाद्य संस्करण की विषय में खाद्य एवं औषधि विभाग के फूड इंस्पेक्टर पंकज श्रीवास्तव जी के द्वारा खाद्य से जुड़ी समस्त फूड इकाइयों के लिए अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) एव खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी एवं जागरूकता हेतु मार्गदर्शन किया, एवं उद्योगों से संबंधित विषय पर गंभीरता से विचार रखे गए एवं उद्यमियों ने खुलकर अपने प्रश्न श्रीवास्तव जी के सामने रखें एवं संतोष पूर्ण उत्तर प्राप्त हुए
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनीत रजक जी (GM DIC) उपस्थित रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षतता श्री बी के नेमा द्वारा की गई, कार्यक्रम में आनंद तिवारी ज्ञानेंद्र शर्मा प्रकाश केसरवानी दीपक बलवानी नरेंद्र सोहंडा विवेक मोहन पाठक रवि गंगवानी विनीत उपाध्याय विनोद चावला प्रदीप साहू हर्ष महाजन एवं समस्त फूड इंडस्ट्री उद्यमी उपस्थित रहे और अंत में श्री कपिल खत्री द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया

