लघु उद्योग भारती, जयपुर अंचल
आदरणीय बंधुवर, जय देश, जय उद्योग।
लघु उद्योग भारती, जयपुर अंचल का अभ्यास वर्ग 9 फरवरी 2025, रविवार को श्री सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, अप्रैल पार्क, रिको इंडस्ट्रियल एरिया, महल रोड, जगतपुरा, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। इस अभ्यास वर्ग में जयपुर अंचल की सभी इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, और दो सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। साथ ही, जयपुर अंचल कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जो जयपुर अंचल में निवास करते हैं, तथा प्रदेश स्तरीय विभागीय समितियों और अंचल स्तरीय उत्पात समूह के सदस्य भी इस अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम संगठन के उद्देश्यों को मजबूत करने, अनुभव साझा करने और सदस्यों के बीच संवाद स्थापित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। आपकी गरिमामयी उपस्थिति से इस अभ्यास वर्ग की शोभा और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।
निवेदक:
सुधीर कुमार गर्ग
अध्यक्ष, जयपुर अंचल
9414039506
सुनीता शर्मा
महासचिव, जयपुर अंचल
9950488800

