सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के जयपुर आंचल की महिला इकाई की ओर से तीन दिवसीय स्वयं सिद्ध हस्तशिल्प प्रदर्शनी का सिटी पैलेस जयपुर में आज उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयपुर राजघराने की राजकुमारी गौरवी जी रही।
साथ ही लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्रीमान प्रकाश चंद जी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी, जयपुर प्रांत अध्यक्ष श्रीमान
सुधीर जी गर्ग,जयपुर प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी तथा जयपुर महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली वशिष्ठ जी भी उपस्थित रही।प्रकाश जी ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उनके द्वारा उद्योग क्षेत्र मे दिये गये योगदान को सराहा एवं महिला दिवस एवं शिवरात्री की शुभकामनायें दी.साथ ही विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया. जिसमें शीला लुहार जैसी महिला जो की अपने पुशतेनी काम को आगे बढ़ा रही है उनको सम्मानित किया गया. दुर्गा वहिनी की महिलाओ के द्वारा तलवारबाज़ी कर शक्ति प्रदर्शन किया गया.
धन्यवाद ज्ञापन वैशाली वशिष्ठ द्वारा दिया गया.

