दिनांक 26 फरवरी 2026 को जयपुर की जयपुर हेरिटेज महिला इकाई की मासिक बैठक उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुप्ता जी के प्रतिष्ठान, किशनपोल में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई की अध्यक्षा श्रीमती रूपाली सक्सेना जी ने की।
इस गरिमामयी अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू सिंह जी, जयपुर प्रान्त संयुक्त महासचिव श्रीमती ऋतु अग्रवाल जी तथा ज्योति खंडेलवाल की विशिष्ट उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
बैठक में श्रीमती अंजू सिंह जी ने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं संगठन से जुड़ने के लाभों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा नए सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। श्रीमती ऋतु अग्रवाल जी ने LEAP पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए सदस्यों को चरणबद्ध मार्गदर्शन प्रदान किया।
पूर्व महापौर श्रीमती ज्योति खंडेलवाल जी ने रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया और महिला उद्यमियों को सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया। यह पहल संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
बैठक में कुल 20 सदस्यों की उपस्थिति रही तथा 4 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन की शक्ति को और सुदृढ़ किया। सकारात्मक संवाद, मार्गदर्शन और सहभागिता के साथ बैठक का समापन अल्पाहार के पश्चात हुआ।
आप सभी के अमूल्य सुझावों एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार।
रूपाली सक्सेना
अध्यक्ष
जयपुर हेरिटेज महिला इकाई

