लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा महिलाओं को स्वावलंबन पर दिया गया प्रशिक्षण
लघु उद्योग भारती महिला इकाई,एवम ग्राम शिल्प इकाई के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं को दिया गया छाता,पापड़ एवम गौ दंत मंजन ,केंचुआ खाद, का प्रशिक्षण ।
वर्तमान में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत लघु उद्योग भारती महिला इकाई एवं ग्राम शिल्प इकाई के तत्वाधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इकाई अध्यक्ष प्रिया सोनी के निवास पर रखा गया । जिसमें,मुख्य अतिथि और प्रशिक्षक नीलम एंब्रेला से नवीन केसरी जी,जैनम पापड़ के उत्पादक सम्यक जैन जी, (कोतमा,) गौ उत्पादक की प्रिया सोनी द्वारा महिलाओं को छाता निर्माण , पापड़ निर्माण, केंचुआ खाद, दंत मंजन निर्माण एवं विक्रय संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया । महिला इकाई की सचिव नीति ठाकुर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है एवं वह अपने घर से ही अपने परिवार का भरण पोषण अच्छी तरह से कर सके यह इसका उद्देश्य है पूर्व में भी संगठन द्वारा अनेक कार्यशालाएं आयोजित की गई है इसी तारतम्य में यह आयोजन किया गया है आगे भी यह क्रम जारी रहेगा ।
कार्यशाला में लघु उद्योग भारती की कोषाध्यक्ष,श्वेता सिंघाई,सह सचिव शालिनी सोनी ,एवम कार्यकारणी सदस्या रश्मि जैन,पूनम अग्रवाल,उमा बहरे,किरण मोरया,बरखा बजाज,रीना कुचिया,निधि गुप्ता,पलक सचदेवा, मीडिया प्रभारी अर्पणा गौर,
एवम लघु उद्योग भारती लमतरा इकाई के सचिव ईशान जैन ,शिल्प ग्राम उद्योग सयोजिका काजल सोंधिया की उपस्थिति रही

