लघु उद्योग भारती जालौर का प्रतिनिधि मंडल आदरणीय अध्यक्ष महोदय दिनेश जी गोयल एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य महेश जी मोर के सानिध्य में आज जयपुर में स्टोन मार्ट 2026 के MOU कार्यक्रम में उपस्थित रहा। कार्यक्रम आदरणीय उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़ एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री के के बिश्नोई जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, साथ ही कार्यक्रम में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी बालक साहब का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। लघु उद्योग भारती प्रतिनिधि प्रतिनिधि मंडल ने जालौर ग्रेनाइट उद्योग की समस्याओं से माननीय उद्योग मंत्री एवं रीको MD श्री शिव प्रकाश नकाते जी को अवगत कराया, जिनके समाधान का प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक आश्वासन मिला।

