लघु उद्योग भारती, जिला गाजियाबाद – नवगठित इकाइयों का औपचारिक परिचय एवं संगठन विस्तार

Event Date: 26/08/2025
Ghaziabad,
UTTAR PRADESH

आज लघु उद्योग भारती, जिला गाजियाबाद की सभी 6 नव-गठित इकाइयों का औपचारिक परिचयात्मक कार्यक्रम होटल कृष्णासागर, मुरादनगर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष श्री पवन सिंहल जी, संभाग महासचिव श्री अनुपम गुप्ता जी, मेरठ मंडल अध्यक्ष श्री अमरीश गोयल जी और मेरठ मंडल महासचिव श्री पंकज जैन जी उपस्थित रहे। संभाग अध्यक्ष जी ने संगठन और उसके महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि लघु उद्योग भारती आज देश के 29 राज्यों के 556 जिलों में 1006 इकाइयों, जिनमें 48 महिला इकाइयाँ और 4306 महिला सदस्य शामिल हैं, कुल 56,000 सदस्यों के साथ देश का सबसे बड़ा सूक्ष्म और लघु उद्योग संगठन है। उन्होंने संगठन द्वारा तय किए गए 6 आवश्यक कार्यों को सभी इकाइयों द्वारा करने पर जोर दिया। संभाग महासचिव श्री अनुपम गुप्ता जी ने संगठन की शक्ति और प्रभाव पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार संगठन दृढ़ता के साथ सभी सरकारी विभागों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, GST आदि से उद्यमियों के कार्य करवा रहा है और आगे भी उद्यमियों की कठिनाइयों को हल कराने का आश्वासन दिया। मंडल अध्यक्ष श्री अमरीश गोयल जी ने संगठन की शक्ति, अनुशासन और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया। संभाग कार्यकारिणी सदस्य श्री अमित अग्रवाल जी सहित सभी वक्ताओं ने संगठन के महत्व और योगदान पर विशेष प्रकाश डाला। इस अवसर पर दुहाई इकाई, सिखेड़ा रोड इकाई और मुरादनगर इकाई के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही दो नए सदस्यों ने मुरादनगर इकाई में सदस्यता ली और संभाग अध्यक्ष को चेक सौंपा।

जिलाध्यक्ष: दीपक गुप्ता
जिला महामंत्री: मनोज कुमार शर्मा

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please