आज दिनाक 11 जुलाई 2024 को लघु उद्योग भारती जिला हनुमानगढ़ इकाई की बैठक का आयोजन श्री हेमेंद्र जी चमड़िया की अध्यक्षता में किया गया।
जिसमें हनुमानगढ़ जंक्शन इकाई अध्यक्ष श्री उमाशंकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर केक काटा गया एवं जन्मदिन की बधाई दी गई। इसके अतिरिक्त अभ्यास वर्ग आयोजित करने के लिए पाली में हो रहे अभ्यास वर्ग में जाने का निर्णय लिया गया एवं 14 जुलाई रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन और हनुमान गढ़ टाउन में वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया। उपरोक्त बैठक में निम्न लिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे हेमेन्द्र चमड़िया , राम कुमार सहारण, सतीश गोयल, राकेश बंसल, उमाशंकर, सुभाष सिंगला, कृष्ण कुमार जांगिड

