लघु उद्योग भारती जेम्स & ज्वैलरी इकाई, जयपुर अंचल की प्रथम मासिक बैठक श्री मनीष जौहरी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नये सदस्यों को जोडने एवं ज्वैलरी क्षेत्र मे रोजगार को बढाने हेतु चर्चा की गई।
बैठक में संयोजक श्री सुमेर महरीवाले जी व सह-संयोजक श्री बृजेश कुल्थिया जी सहित श्री मनीष मौसूण जी, श्री सिताराम मौसूण जी, श्री राजकुमार कडेल जी, श्री नरेश डांवर जी, श्री मनोज छापरवाल जी, श्री पवन सोनी जी, श्री लोकेश मायछ जी व श्री गोपी कडेल जी की मौजूदगी रही।

