लघु उद्योग भारती जोधपुर आंचल द्वारा टेक्सटाईल उद्यमियों को केन्द्रीय भूजल बोर्ड से आ रही समस्याओं के निराकरण, उद्यमियों के नवीनीकरण आवेदनों के आवेदन/प्रसंस्करण मे आने वाली समस्याओं को हल करने एवं भूजल दोहन कानून व नियमों की जानकारी देने हेतु एक दिवसीय जागरूकता एवं संवेदीकरण शिविर का आयोजन आज भवन सभागार मे किया गया।
केन्द्रीय भू-जल बोर्ड क्षेत्रीय निदेशक श्री पी के त्रिपाठी जी व उनकी टीम द्वारा पॉवर पॉइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से भू जल दोहन अनुमति व नवीनीकरण के लिये आवेदन करने की प्रकिया व साथ मे ‘‘क्या क्या दस्तावेज‘‘ संग्लन करने है उनकी विस्तृत जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्री घनश्याम ओझा जी ने भारतीय संस्कृति मे जल संरक्षण पर प्रकाश डाला। कहा कि जल ही जीवन है और सीमित मात्रा मे उपलब्ध है इसका उपयोग चाहे उद्योगों, घरेलू तथा कृषि कही पर भी किया जाये, जल का उपयोग मितव्ययता से किया जाना चाहिए।
प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा जी ने अतिथियों का स्वागत करते कहा कि केन्द्रीय भू-जल बोर्ड के आधिकारियों को आश्वस्त किया कि जागरूक उद्यमी संगठन होने के नाते उनके सहयोग से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेगें, जिससे उद्यमी बन्धुओं को उद्योग संचालन मे किसी प्रकार की बाधा नही आये और जल व पर्यावरण संरक्षण की अपनी जिम्मेदारी भी निभा सके।
कार्यक्रम में केन्द्रीय भू जल बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ आर के कुशवाहा जी, श्री एस के पारीक जी, एस ई श्री एम एस राठौड जी एवं ईई श्री एस के मीणा जी, एईई श्री जगदीश चौधरी जी, एस ओ श्री देवेन्द्र बीकुण्डिया जी, लघु उद्योग भारती प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी, सांगरिया इकाई अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता जी, जोधपुर पॉल्यूसन कन्ट्रॉल एण्ड रिसर्च फाउण्टेशन के डायरेक्टर श्री अशोक संचेती जी, जोधपुर टेक्सटाईल हैण्ड प्रोसेसर्स के सचिव श्री जसराज बोथरा जी एवम अन्य गणमान्यों का सानिध्य व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन इकाई कोषाध्यक्ष श्री दीपक माथुर जी व सचिव श्री पंकज लोढ़ा जी ने किया।

