लघु उद्योग भारती झारखंड प्रदेश ने लगाया नि:शुल्क अंग प्रत्यारोपण जांच शिविर
लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के थाना चौक स्थित होटल शिवम इन के सभागार में नि:शुल्क अंग प्रत्यारोपण जांच शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों को सहयोग देने का सराहनीय किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ ने दीप जलाकर किया। शिविर के शुभारंभ के बाद रामगढ़, रांची, हजारीबाग,बोकारो, चतरा,गिरिडीह,पलामू सहित अन्य जिले से आये दो सौ दिव्यांगो के कृत्रिम अंग प्रत्यारोण को लेकर महावीर सेवा समिति के सदस्यों ने जांच की। राँची के अभिषेक रामदीन के सहयोग से दिव्यांगों की श्रवण शक्ति की जाँच विशेष टीम और मशीन से की गई ।इस संबंध में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ ने बताया कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बना उनके जीवन को प्रफुल्लित करने के ध्येय से लघु उद्योग भारती के प्रयासों से शिविर का आयोजन किया गया है। जांच के दो सप्ताह बाद दिव्यांगों के कृत्रिम अंगों का प्रत्यारोपण किया जाएगा। वहीं कान से कम सुननेवाले दिव्यांगो के बीच कान के यंत्र का भी वितरण किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के अतहर अली सहित फाउंडेशन के सदस्यों का का विशेष योगदान रहा है। शिविर के आयोजन के मौके पर लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा, जिलाध्यक्ष अनिल गोयल,सचिव अखिलेश सिंह के अलावे शिवचरण महतो,मनोज करमाली,रवीना खातुन, अलीमुद्दीन अंसारी,जीतेंद्र पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग शामिल थे।

