आज वंदीस रेस्टोरेंट में लघु उद्योग भारती झालावाड़ सामान्य इकाई, झालरापाटन एवं महिला इकाई की सदस्यता विस्तार हेतु संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाँरा से पधारे लघु उद्योग भारती के चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयल ने तीनों इकाइयों को सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर झालावाड़ सामान्य इकाई एवं महिला इकाई द्वारा 7-7 सदस्यों के फॉर्म व चेक सौंपे गए, जबकि झालरापाटन इकाई की ओर से 10 नए सदस्यों के जुड़ने की जानकारी दी गई। साथ ही, झालावाड़ से 8 अतिरिक्त सदस्यों एवं महिला इकाई से 5 नए सदस्यों को जोड़ने के प्रयास जारी हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री राम पाटीदार ने किया, संगठन मंत्र का वाचन पुखराज जैन द्वारा किया गया तथा दीप प्रज्वलन श्रीमती शकुंतला जैन ने किया। बैठक में राम पाटीदार, पुखराज जैन, स्वप्निल पाटनी, संजय अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, स्वप्निल गुप्ता, मोहित गुप्ता, सुधीर खंडेलवाल, यश खत्री, राहुल जैन, बंटी राठौर, हर्ष जैन, मुकेश शर्मा, सत्यव्रत गुप्ता, सौरभ जैन, परिवरत सिंह, श्रीमती शकुंतला जैन, निधि जैन, मेघना जैन, श्वेता पाटनी, जय गुप्ता, अर्चना बाफना, रानू पाटनी, स्वाति जैन, कीर्ति भंडारी एवं रौनक गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

