स्थानीय गेलापुखरी स्थित प्लास्टिक पार्क में असम सरकार के माननीय उद्योग मंत्री श्री बिमल बोरा जी की उपस्थिति में विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों और असम औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों श्री मानवेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री अमिताव सैकिया जी, श्री तपन शर्मा जी एवं लघु उद्योग भारती तिनसुकिया इकाई के सदस्यों तथा प्लास्टिक पार्क के उद्यमियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभा में जिला उपयुक्त आईएएस श्री श्री स्वप्निल पॉल जी, जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत गुरव जी एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य के महाप्रबंधक श्री प्रवीन काकोती जी की उपस्थिती हुई।
सभा में बिजली विभाग द्वारा समस्त समस्यों को दूर करने का आश्वासन दिया गया। भूमि भराव के संदर्भ में उद्यमियों से अनुरोध किया गया की वे उद्योग स्थापना में अवांछित विलंब को रोकने हेतु स्वयं भूमि भराव करें। साथ ही असम औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे भी बची हुई भूमि में भराव हेतु ताजा निविदा प्रेषित करें। सभा में लघु उद्योग भारती द्वारा पूछने पर माननीय उद्योग मंत्री ने असम औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों से वर्तमान में जारी भूमि की रियायती मूल्य पर बिक्री को अतरिक्त २०% भूमि आबंटन तक जारी रखने के निर्देश दिए। सभा में किराया अधिस्थगन के विषय में माननीय मंत्री जी ने स्पष्ट किया की ये एक गलत परम्परा की शुरुआत होगी इसलिए इसे लागू नहीं किया जा सकता।
अंत में अतिथियों के सम्मान के साथ सभा विसर्जित की गई।

