लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय श्री प्रेमचंद बेरवा, उपमुख्यमंत्री राजस्थान एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, को 12 सितंबर को सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र में आयोजित होने वाली आइडिया थोन 2025 में आमंत्रित किया गया। साथ ही उनसे अनुरोध किया गया कि राजस्थान सरकार से संबद्ध सभी उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के महाविद्यालयों को इस अवसर पर आयोजित होने वाले स्टार्टअप अवार्ड के संदर्भ में विभाग द्वारा सूचित किया जाए, ताकि राज्य के अधिक से अधिक छात्र इसमें भाग लेकर लाभ उठा सकें। माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके लिए लघु उद्योग भारती परिवार उनके हृदय से आभारी है।

