लघु उद्योग भारती द्वारा "विशाल स्वास्थ्य शिविर" का सफल आयोजन, 200 से अधिक कृषक कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
लघु उद्योग भारती शहरी एवं मंडी इकाई द्वारा "विशाल स्वास्थ्य शिविर" का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया, जिसमें 200 से अधिक कृषक कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और लाभान्वित हुए।
यह शिविर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर जिला चिकित्सालय एवं कृषि उपज मंडी समिति के सहयोग से टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय के डॉ. शैलेंद्र दीवान ने टीवी वायरस से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी और सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कृषक कर्मचारियों को टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी जी ने अपने मार्गदर्शन से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रभारी श्री नितिन जैन (महावीर एग्रो), कृषि उपज मंडी सचिव श्री के.के. नौगरिया, लघु उद्योग भारती संभागीय सचिव श्री हरि सिंह भदौरिया, संभागीय सह-सचिव श्री मुरलीधर रतनानी, अमित सिंघई, निलेश विश्वकर्मा, श्री अवध प्यासी (भारतीय किसान संघ – भाजपा), विनोद त्रिपाठी, सुभाष गौतम (तोलक संघ अध्यक्ष) सहित मंडी प्रांगण के अन्य अधिकारी, उद्यमी और कृषक कर्मचारी इस शिविर में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम ने टीवी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कृषक कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

