लघु उद्योग भारती शहरी एवं मंडी इकाई द्वारा आयोजित विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। इस शिविर में 200 से अधिक कृषक कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "टीवी उन्मूलन कार्यक्रम" के अंतर्गत, जिला चिकित्सालय और कृषि उपज मंडी समिति के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित विशेषज्ञों ने टीवी वायरस के प्रभाव, बचाव और उन्मूलन के लिए जागरूकता बढ़ाई।
डॉ. शैलेंद्र दीवान ने टीवी संक्रमण से होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी, साथ ही सभी उपस्थितों को टीवी उन्मूलन हेतु शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी जी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शिविर में कृषि उपज मंडी के अधिकारी, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि, किसान संघ के पदाधिकारी और स्थानीय उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक प्रभावी और सफल आयोजन बनाया।
यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर न केवल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का माध्यम बना, बल्कि टीवी उन्मूलन और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

