लघु उद्योग भारती धनसुरा इकाई, गुजरात एवम् अरावली जिला क्रशर एसोसिएशन के संयुक्त उपक्रम में एक बिज़नेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार मे DIC अरावली जिला, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रतिनिधि ने सरकार की उद्योग नीति, सबसिडी और बैंकिंग के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर बायड़ की संयोजक इकाई और अरावली ज़िला की नई कारोबारी की घोषणा की गई ।
इस अवसर पर कर्णावती संभाग के अध्यक्ष श्री जयेशभाई पंड्या जी, गुजरात प्रदेश के उपप्रमुख श्री महेशभाई पटेल जी, DIC के श्री किंजलभाई पटेल जी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के AGM श्री एस के राठौड़ जी और लघु उद्योग भारती के अन्य पदाधिकारी एवं १०० से अधिक उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।

