लघु उद्योग भारती, नाशिक शाखा' का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न
सेवा कार्य के अंतर्गत निर्मिती प्रिसिजन प्रा. लि. और लघु उद्योग भारती, नाशिक शाखा के संयुक्त प्रयास से 4थे रक्तदान शिविर का आयोजन को निर्मिती प्रिसिजन प्रा. लि., एमआईडीसी, सातपुर, नाशिक में किया गया।
इस शिविर का उद्घाटन नाशिक की विधायक मा. सौ. सीमा हिरे, श्री सुहास वैद्य (कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नाशिक) और श्री राजेश रत्नपारखी (अध्यक्ष, जनकल्याण रक्तपेढ़ी, नाशिक) के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष श्री विवेकजी कुलकर्णी और स्वावलंबी भारत योजना के जिला समन्वयक श्री मिलिंदजी देशपांडे भी उपस्थित रहे।
शिविर में लघु उद्योग भारती के सदस्यों और कार्यकारिणी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 274 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।
यह शिविर सामाजिक सेवा के प्रति लघु उद्योग भारती, नाशिक शाखा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और उनके सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने का प्रमाण देता है।

