लघु उद्योग भारती के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से शिष्टाचार भेंट कर सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की । इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री प्रकाश चंद जी, अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने किया, उनके साथ श्री ओमप्रकाश गुप्ता जी, अखिल भारतीय महामंत्री, श्री नरेश पारिक जी, अखिल भारतीय सचिव तथा सी.ए. श्री महेश गुप्ता जी, अखिल भारतीय सह-कोषाध्यक्ष भी उपस्थित रहे ।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लघु उद्योगों की चुनौतियों, उनके समाधान एवं नीति स्तर पर आवश्यक सुधारों के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए । वित्त मंत्री ने लघु उद्योग भारती द्वारा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और संगठन द्वारा दिए गए सुझावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा तुरंत ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।
यह भेंटवार्ता लघु उद्योग भारती की नीति-स्तर पर सक्रिय भागीदारी और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
लघु उद्योग भारती द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों जैसे पाली (राजस्थान) में लगभग 15000 महिलाओं के रोजगार सृजन, दिल्ली में उद्योग नगर व मादीपुर को आदर्श क्लस्टर की संक्षिप्त जानकारी माननीय वित्त मंत्री जी को दी गई ।

