लघु उद्योग भारती – प्रहलादपुरा इकाई की द्वितीय मासिक बैठक आहूजा कॉरपोरेशन प्रा. लि., ए-185, प्रहलादपुरा औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर में अध्यक्ष श्री ललित आहूजा एवं महासचिव श्री विमल काबरा की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के उद्यमियों के साथ प्रमुख अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता चौधरी, उप निदेशक, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) तथा श्री सचिन खण्डेलवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, ESIC उपस्थित रहे। अध्यक्ष द्वारा अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। श्रीमती संगीता चौधरी ने BIS की योजनाओं, मानकों, प्रमाणन प्रक्रियाओं, उद्यमियों के लिए उपलब्ध छूट एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात श्री सचिन खण्डेलवाल ने ESIC-SPREE 2025 योजना पर प्रकाश डालते हुए श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा लाभ, निबंधन प्रक्रिया एवं छूट संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन किया तथा प्रतिभागियों के प्रश्नों के समाधान भी दिए। बैठक के दौरान उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्रीय समस्याओं पर सुझाव रखे। शाम 5:00 बजे बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और सभी को अल्पाहार हेतु आमंत्रित किया गया। यह बैठक सभी उपस्थित उद्यमियों के लिए अत्यंत जानकारीवर्धक, प्रेरणादायक एवं लाभप्रद रही, तथा BIS व ESIC की पहलों की सर्वत्र सराहना की गई।

