लघु उद्योग भारती – प्रहलादपुरा इकाई द्वारा 11 मार्च 2025 को आहूजा कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर में होली स्नेह मिलन एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें औद्योगिक विकास, पर्यावरण सुरक्षा और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री विवेक गोयल जी उपस्थित रहे, जिनका स्वागत लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। उन्होंने बोर्ड की नीतियों, वर्तमान गतिविधियों और 31 मार्च 2025 तक लागू एमनेस्टी स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उद्यमियों के प्रश्नों के समाधान सुझाए। इस बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसमें सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। अध्यक्ष श्री निलेश अग्रवाल, महासचिव श्री ललित आहूजा, श्री जय किशन खत्री, श्री विमल सारडा, श्री प्रेम खत्री, श्री कपिल केवलानी, श्री राहुल तिवारी, श्री संजीव जैन, श्री नितेश जैन, श्री अरुण जैन, श्री राजेश जैन, श्री महेश के. खंडेलवाल, श्री निपुण चोपड़ा, श्री फूलचंद मीना, श्री संजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया, तत्पश्चात सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएँ दी गईं और महासचिव श्री ललित आहूजा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के लिए हाई-टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन संगठन की एकता और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

