लघु उद्योग भारती फरीदाबाद द्वारा महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी से शिष्टाचार भेंट एवं नगर स्वच्छता पर चर्चा
दिनांक 01 मई 2025 को लघु उद्योग भारती, फरीदाबाद के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदय का पौधा एवं उपहार भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक के दौरान शहर में फैल रही गंदगी, औद्योगिक कचरे के उचित निस्तारण, और उससे उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। लघु उद्योग भारती ने न केवल उद्योगों से जुड़ी स्वच्छता संबंधी चुनौतियों को रेखांकित किया, बल्कि उनके व्यवहारिक समाधान हेतु ठोस सुझाव भी प्रस्तुत किए। महापौर महोदया ने इन सुझावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संगठन की ओर से अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता, महासचिव श्री अमृतपाल सिंह कोचर, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार भगत, फरीदाबाद एवं पलवल प्रभारी श्री रविभूषण खत्री, माननीय संजय अरोड़ा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आर. के. चावला, कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज नासवा एवं जिला कार्यालय प्रभारी श्री रामकुमार उपस्थित रहे।
यह संवाद न केवल नगर निगम और उद्योगों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करता है, बल्कि स्वच्छ एवं जिम्मेदार औद्योगिक शहर के निर्माण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

