आज दिनांक 01 मई 2025 को होटल हर्ष रीजेंसी, बहराइच में लघु उद्योग भारती की बहराइच इकाई ने अपने 32वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं संगठन मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। इसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें अवध प्रांत की अध्यक्षा श्रीमती रीता मित्तल जी मुख्य अतिथि के रूप में एवं श्री राम प्रकाश गुप्ता जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में रीता मित्तल जी ने सर्वसम्मति से श्री रामरतन अग्रवाल को अध्यक्ष, श्री अमित अग्रवाल को महामंत्री, श्री अमन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, श्री दीप नारायण साहू एवं श्री ज्ञानी बथवाल को उपाध्यक्ष, श्री निकुंज केडिया को मीडिया प्रभारी सहित 11 सदस्यों की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्रीमती मित्तल ने लघु उद्योग भारती के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य देश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देना तथा उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें समृद्ध बनाना है। उन्होंने लघु उद्योग भारती के ऑनलाइन मार्केटप्लेस “LEAP” एवं संगठन की वेबसाइट के उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी। प्रतिभागियों को लाइव डेमो के माध्यम से यह बताया गया कि वे अपनी उत्पाद सामग्री को पोर्टल पर कैसे अपलोड कर सकते हैं।
बैठक दो सत्रों में संपन्न हुई और अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

