लघु उद्योग भारती बालाघाट इकाई की मासिक बैठक संपन्न – उद्योग संवर्धन पर हुआ विचार-विमर्श
दिनांक 28 जून (शनिवार) को लघु उद्योग भारती बालाघाट इकाई की मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री सुदीप जैन, अध्यक्ष – लघु उद्योग भारती बालाघाट द्वारा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से उद्योग संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, एवं संगठन के समस्त संरक्षकगण की उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने उद्योगों की वर्तमान स्थिति, स्थानीय स्तर पर आ रही चुनौतियाँ, और भविष्य की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
यह बैठक संगठन की कार्यगत प्रगति के साथ-साथ, बालाघाट जिले में लघु एवं मध्यम उद्योगों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

