श्री महेश हुरकट ने सरकार द्वारा लघु उद्योगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी, जिससे उद्यमियों को लाभ मिल सके।
चुनाव प्रभारी श्री भगवानसिंह जी के सान्निध्य में इकाई की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ, जो आगामी दो वर्षों तक कार्य करेगी:
• अध्यक्ष – कमल किशोर ब्रह्मभट्ट
• उपाध्यक्ष – अभिषेक शर्मा
• सचिव – धर्मचंद कुमावत
• सहसचिव – अनिल नागोरी एवं उमेश पराशर
• कोषाध्यक्ष – कल्पेश नाहर
• मीडिया प्रभारी – नरेश जैन
लघु उद्योग भारती – राजस्थान समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देता है और आशा करता है कि यह टीम “उद्योग हित – राष्ट्र हित” के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगी।

