लघु उद्योग भारती बिरलानगर: उद्योगों को आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की पहल

Event Date: 15/05/2025
Gwalior,
MADHYA PRADESH

 

लघु उद्योग भारती बिरलानगर इकाई की बैठक औद्योगिक क्षेत्र, तलवार साहब का बाड़ा स्थित श्री अवधेश सिंह राठौर के कार्यालय में आयोजित हुई। यह बैठक लघु उद्योग भारती के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र गुप्ता जी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री आदेश बंसल तथा मध्य भारत अंचल के महामंत्री श्री पुरुषोत्तम कौशिक जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने उद्योगों में आ रही समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उपयोगी सुझाव प्रदान किए। श्री जितेंद्र गुप्ता जी ने उद्यमियों को प्रेरित करते हुए सुझाव दिया कि वे अपने परिवार विशेषकर बच्चों को उद्योग से जोड़ें और कुछ जिम्मेदारियाँ सौंपें। साथ ही उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, हरियाली, जल संरक्षण, वॉटर हार्वेस्टिंग जैसी आवश्यक बातों पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा उनके बच्चों की शिक्षा में सहयोग देने की भी अपील की। इस अवसर पर बिरलानगर इकाई के सचिव श्री संजय धवन, कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री कैलाश वलेचा, कार्यकारिणी सदस्य श्री पंकज शर्मा, श्री अनिल अग्रवाल, श्री अशोक राजपाल, श्री कुशल अग्रवाल, श्री जगदीश शर्मा एवं श्री रविकांत झा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव श्री संजय धवन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please