लघु उद्योग भारती बिहार द्वारा उद्यमी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह – 24 जुलाई 2025

Event Date: 24/07/2025
Patna,
BIHAR

लघु उद्योग भारती, बिहार प्रांत द्वारा उद्यमी सम्मान समारोह 24 जुलाई 2025
पटना में आयोजित हुआ, जिसमें अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी, माननीय उद्योग मंत्री श्री नीतीश मिश्रा जी, पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं पूर्वी-पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रभारी श्री ओ.पी. मित्तल जी, तथा श्री सुरेश रुंगटा जी उपस्थित रहें
 यह भव्य आयोजन लघु उद्योग भारती, बिहार प्रांत द्वारा जगजीवन राम शोध संस्थान, पटना में किया गया, जिसमें तीन सत्रों – प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, उद्यमी सम्मेलन एवं उद्यमिता सम्मान समारोह – का सफल संचालन हुआ।

कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की अब तक की उपलब्धियों, कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। श्री ओ.पी. मित्तल जी और श्री प्रकाश चंद्र जी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उद्यमिता को ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया।

दूसरे सत्र में आयोजित उद्यमी सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 350 उद्यमियों ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रांत अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर भिमसेरिया जी ने लघु एवं मध्यम उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं, विशेष रूप से BIADA से जुड़ी चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया। उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा जताई। उद्योग मंत्री श्री नितीश मिश्रा जी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि सरकार लघु उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियां बनाएगी और हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम सत्र “उद्यमिता सम्मान समारोह” में बिहार के प्रेरणादायक, नवोदित और संभावनाशील उद्यमियों को “उद्यमिता सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please