लघु उद्योग भारती द्वारा बीकानेर के नव पदस्थापित आईजी का स्वागत एवं अभिनंदन
बीकानेर।
लघु उद्योग भारती, बीकानेर इकाई द्वारा बीकानेर में नव पदस्थापित आईजी श्री ओम प्रकाश जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष श्री बालकिशन परिहार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष कंसल, बीकानेर इकाई संरक्षक श्री सुभाष जी मित्तल, बीकानेर इकाई अध्यक्ष श्री राजेश जी गोयल, करनी इकाई अध्यक्ष श्री विनोद जी धानुका तथा करनी इकाई सचिव श्री मनोज तलवारिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान पदाधिकारियों ने श्री ओम प्रकाश जी को बीकानेर में उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आगामी होली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी तथा उद्योगों एवं समाज के साथ समन्वय और सुदृढ़ होगा।

