लघु उद्योग भारती द्वारा उद्यमियों की समस्याओं के निवारण के लिए वरिष्ठतम सरकारी अधिकारियों से निरंतर संपर्क किया जा रहा है इसी कड़ी में हमारे प्रदेश महासचिव श्री भरत थराड जी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल जी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव MSME श्री आलोक कुमार जी IAS से शिष्टाचार भेंट की और उद्यमियों की समस्याओं पर संक्षिप्त चर्चा की।
श्री आलोक कुमार जी द्वारा भविष्य में विस्तृत रूप से चर्चा करने के लिए समय देने का आश्वासन दिया ।उद्यमी बंधुओ से अनुरोध है कि एमएसएमई विभाग से संबंधित अपनी सभी समस्याएं और सुझाव हमें अति शीघ्र भेज दें ,जिससे कि उनको संकलित कर समस्याओं और सुझावों पर चर्चा करने के लिए आदरणीय ACS महोदय से शीघ्रता शीघ्र मुलाकात की जा सके।
सादर,
भुवेश अग्रवाल
अध्यक्ष, बृज संभाग

