आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को हेमन्त जी काला की फैक्ट्री पर लघु उद्योग भारती की बैठक आयोजित हुई, जिसमें माननीय भाईसाहब श्री पवन जी गोयल (चितौड़ प्रांत प्रभारी), श्री अचल जी पोद्दार (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) और श्री यशपाल जी भाटिया (चितौड़ अंचल उपाध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में स्थानीय व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रम 30 अगस्त 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर श्री पवन जी ने जयपुर में होने वाले स्टोनमार्ट 2026 में स्टॉल लगाने हेतु सदस्यों को प्रेरित किया और हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। इसके तहत सदस्य श्री भाई और सुमित सुनेजा ने स्टॉल लगाने की सैद्धांतिक सहमति दी, साथ ही अन्य सदस्यों को भी स्टोनमार्ट 2026 में स्टॉल लगाने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी श्री भाई को सौंपी गई। बैठक के पश्चात सभी सदस्य लघु उद्योग भारती रामगंजमंडी इकाई के सदस्य श्री दिनेश जी खंडेलवाल के नए प्रतिष्ठान पर शुभकामनाएँ देने पहुँचे।
सचिव: हुकमी चंद सोमानी, रामगंजमंडी इकाई

