आज रविवार, दिनांक 23 मार्च 2025 को लघु उद्योग भारती – मध्य भारत अंचल अध्यक्ष श्री डी. डी. सेठिया, मध्य भारत सचिव श्री पुरुषोत्तम कौशिक एवं श्रीमती उमा शर्मा का विशेष प्रवास बैतूल में इकाई गठन के उद्देश्य से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 52 उद्यमियों की उपस्थिति ने बैठक को सफल और उत्साहवर्धक बनाया। चर्चा और संवाद के दौरान उद्यमियों में संगठन के प्रति गहरी रुचि और उत्साह देखने को मिला। बैठक के दौरान 15 उद्यमियों ने तुरंत सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया, जिससे क्षेत्र में संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत हुईं। सर्वसम्मति से श्री पारू बलवापुरी को संयोजक एवं श्री ऋषि वर्मा को सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया। बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों ने संगठन की भावना के साथ इस पहल का स्वागत किया और शीघ्र ही बैतूल इकाई के पूर्ण गठन की आशा व्यक्त की। यह बैठक बैतूल में संगठन की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई और स्थानीय उद्यमियों में संगठन के साथ जुड़ने का उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

