लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई की कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई ।

Event Date: 29/08/2024
Beawar,
RAJASTHAN

वंदे मातरम्

लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई की कार्यकारिणी की एक बैठक  आयोजित की गई ।

बैठक का प्रारंभ संगठन मंत्र उच्चारण के साथ किया गया ।

इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जो निम्न प्रकार से है :

1.दिनांक 17 सितंबर 2024 को लघु उद्योग भारती के द्वारा विकसित की गई वाटिकाओं के लोकार्पण के लिए रीको के प्रबंध निदेशक महोदय और लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा ब्यावर आने वाले हैं, जो इन सभी विकसित वाटिकाओं का लोकार्पण करेंगे । साथ ही लघु उद्योग भारती के द्वारा की गई इस पहल और इनके विकास की प्रक्रिया पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा ।

इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए श्री अनिकेत जी अंबुरे, श्री आशीष जी झवर, श्री हेमंत जी रांका  को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया ।

2.लघु उद्योग भारती वाटिका में सीमेंट की आठ बेंच पर लाभार्थी का नाम लिखवा कर प्रति बेंच रुपए 11000 लेने का निर्णय लिया गया जिससे प्राप्त राशि के द्वारा इन सभी वाटिकाओं के रखरखाव में आर्थिक सहयोग मिलेगा ।

3.लघु उद्योग भारती के स्थाई प्रकल्प पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम को दिनांक 22 दिसंबर 2024 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया । पूर्व बैठक में तय कार्यक्रम संयोजको श्री राकेश जी गुप्ता एवं श्री आलोक जी गुप्ता के सानिध्य में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा ।

4.स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन 11 एवं 12 जनवरी 2025 को किया जाएगा । यह प्रदर्शनी पूर्व की भांति दो दिवसीय रहेगी इसे भी सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए शीघ्र ही मुख्य इकाई एवं महिला इकाई से कार्यक्रम संयोजक तय कर लिए जाएंगे ।

5.लघु उद्योग भारती एवं Council of Scientific & Industrial Research (जिसके अध्यक्ष माननीय प्रधानमंत्री जी है )के मध्य टेक्नोलॉजी हस्तांतरण के लिए एक MOU हुआ है । CSIR के अधीन लगभग 4000 वैज्ञानिक विभिन्न प्रकार के उत्पाद एवं टेक्नोलॉजी को विकसित करने के लिए कार्य करते हैं और पूर्ण रूप से परीक्षण होने के पश्चात इन उत्पादों एवं टेक्नोलॉजी को उद्यमियों को उपलब्ध कराते हैं एवं इनके उत्पादन की प्रक्रिया में सहयोग भी प्रदान करते हैं । इन उत्पादों एवं टेक्नोलॉजी का लाभ लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई एवं क्षेत्र के सभी उद्यमियों को अधिक से अधिक मिल सके इसके लिए CSIR द्वारा भेजे गए जानकारी पत्रक को शीघ्र ही लघु उद्योग भारती मुख्य इकाई एवं महिला इकाई के ग्रुप में प्रेषित किया जाएगा । 
साथ ही इनका उत्पादन करने में किस प्रक्रिया का पालन किया जाकर उद्यमी इसका लाभ ले सकता है उसके बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी और आवश्यक होने पर इस बारे में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा ।

6 माइनिंग विभाग द्वारा उद्योगों पर लगाए जा रहे टीपी व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की गई । चर्चा के पश्चात यह तय हुआ की टीपी लागू रहनी चाहिए परंतु वार्षिक शुल्क एवं प्रति टीपी शुल्क शून्य होने चाहिए एवं टीपी की प्रक्रिया में अनेक प्रकार की जटिलताएं हैं जिसके करण उद्यमी को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना समय-समय पर करना पड़ता है ।

इस विषय में लघु उद्योग भारती प्रदेश इकाई को एक देने हेतु एक प्रतिवेदन तैयार करना है इस प्रतिवेदन को तैयार करने हेतु एक कमेटी बनाई गई जिसमें श्री रवि जी झवर, श्री नितिन जी नाहर, श्री आशीष जी झवर एवं श्री जय जी आनंदानी को सम्मिलित किया गया । यह कमेटी दिनांक 2 सितंबर 2024 तक टीपी शुल्क मुक्ति एवं प्रक्रिया में सरलीकरण हेतु प्रदेश नेतृत्व को देने के हेतु एक पत्र तैयार करेगी ।

आवश्यक हो तो माइनिंग विभाग से रिटायर्ड अधिकारियों से भी इस बारे में राय ली जा सकती है ।

7 श्रम विभाग ब्यावर के साथ लघु उद्योग संघ एवं लघु उद्योग भारती के द्वारा की गई वार्ता के बारे में भी सभी को जानकारी प्रदान की गई ।

8 ब्यावर के आसपास के क्षेत्र में प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की स्थिति अत्यंत ही खराब है, इन औघोगिक क्षेत्रों की एसोसियेशन द्वारा लघु उद्योग भारती को पत्र प्राप्त होने इन सड़कों का निर्माण किस प्रकार किया जा सकता है इस हेतु रीको एवं राज्य सरकार के अन्य विभागों से संपर्क कर कर इन सड़कों को बनवाने का प्रयास  किया जाएगा ।

9 डीएमएफ के तहत रॉयल्टी के द्वारा जिले के विकास हेतु राशि मिलती है यह राशि  वर्तमान में ब्यावर को नहीं मिल पा रही है । इस राशि का वह जिले के विकास में हो इस हेतु संबंधित अधिकारियों को एक पत्र देने का निर्णय भी लिया गया ।

10 श्री अखिलेश जी मूंदड़ा ने बताया कि पूर्व में खनिज विभाग को जमा की गई ₹25000 की राशि पर आरसीएम देय है जिसको 30 सितंबर 2024 तक जमा कराया जा सकता है ।

सभी से यह आग्रह किया जायेगा कि आप अपने कर सलाहकार से संपर्क कर इस बारे में उचित निर्णय लें ।

इस बैठक में महिला इकाई एवं मुख्य इकाई के 26 साथी उपस्थित थे ।

बैठक के अंत में राष्ट्रगान और भारत माता की जय के साथ बैठक को पूर्ण किया गया ।

धन्यवाद ।

लघु उद्योग भारती

विजय मेहता
सचिव
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please