लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई को रीको लि की ओर से इकाई के स्थानीय कार्यालय के निर्माण हेतु 500 स्क्वायर मीटर भूमि न्यूनतम दर एक रुपए स्क्वायर मीटर पर रीको औधोगिक क्षेत्र तृतीय ब्यावर में आवंटित की गई ।
इस भूमि का लीज डीड पंजीयन आज ब्यावर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा के द्वारा करवाया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय खंडेलवाल, जिला प्रभारी दीपक कुमार झवर, पालक अधिकारी प्रकाश अंबुरे, ब्यावर इकाई अध्यक्ष सचिन नाहर, सचिव विजय मेहता, इकाई उपाध्यक्ष गगन भारद्वाज, जय आनंदानी उपस्थित थे ।

