लघु उद्योग भारती भरतपुर महिला इकाई ने मनाया आंचल मदर मिल्क बैंक स्थापना दिवस, माताओं को दिया विशेष

Event Date: 02/09/2025
Bharatpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती भरतपुर महिला इकाई ने मनाया आंचल मदर मिल्क बैंक स्थापना दिवस, माताओं को दिया विशेष सम्मान

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने राजकीय जनाना हॉस्पिटल के अंतर्गत आंचल मदर मिल्क बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन माताओं के निस्वार्थ योगदान को सराहना करना था, जिन्होंने नवजात शिशुओं के लिए अपना अमूल्य दूध दान कर जीवनदान प्रदान किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्रीमती शिवानी दायमा उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष कविता गोयल ने कहा,

“आज हम यहाँ उन महिलाओं के साहस, दया और मातृत्व की भावना का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपने दूध को दान करके कई नवजात शिशुओं को एक स्वस्थ जीवन की शुरुआत दी है।”

सचिव हरप्रीत कौर ने इस अवसर पर कहा,

“हमारा लक्ष्य है कि हम इस नेक कार्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को इस मुहिम से जोड़ें।”

समारोह के दौरान उन सभी माताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने नियमित रूप से दूध दान किया है। कार्यक्रम में मदर मिल्क बैंक की मैनेजर अंजना शर्मा, जनाना चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शेर सिंह, डॉ वैभव शर्मा, डॉ राहुल सिनसिनवार और डॉ शेखर शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में लघु उद्योग भारती महिला इकाई की कोषाध्यक्ष विभा गर्ग ने सभी अतिथियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज में इस नेक कार्य के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

इस अवसर पर सदस्य भुवनेश्वरी दीक्षित, भारती गुप्ता, ऋचा शर्मा, अंजना सोनी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please