लघु उद्योग भारती, भिवाड़ी एवं खैरथल इकाई की रीको चेयरमैन और एमडी से महत्वपूर्ण बैठक
लघु उद्योग भारती, भिवाड़ी एवं खैरथल इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जयपुर में श्री अजिताभ शर्मा जी (प्रमुख शासन सचिव, उद्योग विभाग एवं अध्यक्ष, RIICO) तथा श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार (एमडी, RIICO) से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में भिवाड़ी क्षेत्र के उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में आ रही प्रमुख चुनौतियों और राइजिंग राजस्थान समिट में MOU करने वाले उद्यमियों के लिए एलॉटमेंट पॉलिसी में आवश्यक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई।
करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में लघु उद्योग भारती प्रतिनिधियों ने सुझाव प्रस्तुत किए कि कैसे नीति में बदलाव लाकर निवेशकों को तेज़ और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से ज़मीन आवंटन सुनिश्चित किया जा सकता है।
RIICO अध्यक्ष व एमडी ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस बैठक से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि राज्य सरकार MSME सेक्टर के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है और निवेशकों को उचित सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

