लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा मुख्य इकाई की बजट पर चर्चा हेतु कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद काबरा ने बताया कि लघु उद्योग भारती की मांग जिनमे 15 मीटर ऊंचाई तक उद्योगों पर फायर सेस समाप्त करने, रिको के पास की कृषि भूमि के कन्वर्जन पर लिए जाने वाले पैरा फेरी चार्ज समाप्त करने, पारिवारिक रिश्ते में भू स्थानांतरण पर स्टांप ड्यूटी माफ करने, नए औद्योगिक क्षेत्र की मांग पूरी करने तथा आगामी नई टेक्सटाइल नीति उद्योग नीति, नई खनिज नीति, नई रिप्प्स स्कीम एवं एमनेस्टी स्कीम के घोषणा पर चर्चा एवम राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मीटिंग में श्री लक्ष्मी लाल तिवारी ने 16 जुलाई से लघु उद्योग भारती की ओर से वृक्षारोपण अभियान आरंभ किए जाने के बारे में बताया। प्रांत उपाध्यक्ष श्री महेश हुरकट ने आगामी सितंबर माह में भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले प्रदेश उद्योग सम्मेलन की जानकारी दी। प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग की जानकारी श्री रामकिशोर काबरा ने दी। मीटिंग में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव चिरानिया, प्रांत उपाध्यक्ष श्री रविंद्र जाजू, सचिव श्री कमलेश जैन, ग्रोथ सेंटर सचिव श्री गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री हरी अग्रवाल, संयुक्त सचिव श्री अजय मुंदड़ा, श्री हरगोविंद सोनी, श्री रवि कालरा, श्री सुनील मेहता, सीए श्री नवीन कांकानी आदि उपस्थित रहे।

