लघु उद्योग भारती, मंदसौर इकाई की बैठक आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को मंदसौर प्रभारी श्री संजय व्यास जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर रतलाम इकाई के अध्यक्ष श्री अनिल जी सारडा विशेष अतिथि के रूप में पधारे। बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई, जिसमें डॉ. सौरभ तोमर को अध्यक्ष, श्री कनहैया कुमावत को उपाध्यक्ष, श्री हर्षित सोनगरा को सचिव तथा श्री मनोज भावसार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व अध्यक्ष श्री मुकेश जी जैन ने नई टीम को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिससे आने वाले समय में इकाई की गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा तय की जा सके।

