लघु उद्योग भारती मथुरा की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय होटल में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में संगठन के प्रभावी संचालन और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के निर्णयानुसार, अंकित बंसल फूड्स को जिलाध्यक्ष, विशाल बंसल के एस पैकेजिंग को महामंत्री, तथा संजीव अग्रवाल सीए को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मंडल सचिव सोनल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल (हाथी वाले), अनुज गर्ग (लोहे वाले), पीयूष जैन, पवन टीटू अग्रवाल, राहुल अग्रवाल शोरा, तुषार अग्रवाल (हाथी वाले), संजय जिंदल, मोंटू मित्तल और शोभित अग्रवाल सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इस नई कार्यकारिणी के गठन से लघु उद्योग भारती मथुरा इकाई के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलने और क्षेत्र में उद्योगिक विकास को और गति देने की उम्मीद है।

