लघु उद्योग भारती भोपाल के औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा में आयोजित दो दिवसीय एमएसएमई-स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2023 के दूसरे दिन वार्षिक सम्मेलन हुआ। इसमें आगामी 2 वर्ष के लिए पीथमपुर के राजेश मिश्रा को अध्यक्ष तो कटनी के अरुण कुमार सोनी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव प्रजापति, राष्ट्रीय महामंत्री घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल की उपस्थिति रही। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में कोषाध्यक्ष अरविंद मनोहर काले भोपाल, संयुक्त महामंत्री सोबरन सिंह तोमर ग्वालियर, सतीश मुकाती देवास, उपाध्यक्ष चरणजीत- सिंह कालरा उज्जैन, रवि मिश्रा जबलपुर, उमा शर्मा भोपाल, दिनेश तिवारी शाजापुर, निखिल जैन धार, प्रदेश सचिव राजेश अरोरा आगर, रवि पोद्दार बुरहानपुर, शेफाली कौशिक ग्वालियर, सोमेश गुप्ता जबलपुर रहे।

