लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय बैठक एवं उद्यमी समागम की संपन्न हुई प्रथम तैयारी बैठक देवास होटल नंदन कानन में लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं की व्यवस्था संबंधी मत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में संगठन के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्री समीर मूंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा,प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी,अंचल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र दुबे ,सचिव श्री राजेश गर्ग
एवं इंदौर, देवास, उज्जैन इकाइयों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ – साथ प्रदेश एवं मालवा अंचल के महिला एवं पुरुष सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।
सर्वप्रथम बैठक में आगामी 5, 6, 7 अगस्त को देवास में आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक के बारे में सभी सदस्यों के सुझाव संकलित किये गए ।
सभी कार्यकर्ता में कार्यक्रम को लेकर बहुत अधिक उत्साह एवं ऊर्जा का संचार था ।
बैठक में आवास, यातायात, मंच सज्जा, प्रचार प्रसार, डायरेक्टरी, स्वयंसिद्धा औद्योगिक प्रदर्शनी इत्यादि व्यवस्थाओ के प्रमुखों की घोषणा की गई ।
आगामी 5,6 एवं 7 अगस्त को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए श्री मूंदड़ा जी को संयोजक एवं श्री सतीश मुकाती, श्री प्रतीक गुप्ता को सहसंयोजक बनाया गया
सभी व्यवस्थाओं की प्रति सप्ताह आगामी तैयारी को लेकर बैठक होना सुनिश्चित किया गया ।
राजेश मिश्रा
प्रदेश अध्यक्ष
अरुण सोनी
प्रदेश महामंत्री
लघु उद्योग भारती
म. प्र.

