सम्मानीय कार्यकारिणी सदस्य बंधुओं सप्रेम नमस्कार????
आप सभी को जैसा कि विदित है की विगत दिवस लघु उद्योग भारती महाकालेश्वर इकाई मक्सी रोड की मासिक बैठक स्थानीय श्री अनंतराव भीड़े भवन में संपन्न हुई,
उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चरणजीत सिह जी कालरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री नेमीचंद जी जैन, श्री अतीत जी अग्रवाल मध्य क्षेत्र प्रमुख मास कम्यूनिकेशन बोर्ड, श्री राजेश महेश्वरी, श्री चन्द्र गुप्ता, श्री दिनेश लड्डा, श्री अजय जैन,श्री संजय ज्ञानी, श्री योगेन्द्र पाटिल, श्री धर्मेन्द्र शर्मा, श्री आनंद दशोरा, श्री दिनेश राठौर,श्री जितेंद्र जैन,श्री निमिष वाधवानी, श्री वत्सल सिसोदिया,श्री गौरव चोहान, श्री भूषण जोशी आदि सदस्य गण की उपस्थिति उल्लैखनीय रही।
उक्त बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा की गई-
1 – लघु उद्योग भारती की नवीन इकाई श्री विश्वकर्मा उद्यौगिक क्षेत्र ताजपुर के नाम से गठन किया गया है, जिसकी घोषणा आगामी 09 अप्रैल गुडी पड़वा एवम् नव वर्ष के प्रारंभ के शुभ अवसर पर स्थानीय सुराना पैलेस होटल दशहरा मैदान पर संध्या क़ालीन सत्र में अल्पहार के साथ करना तय किया गया है।
साथ ही कार्यक्रम हेतु प्रदेश अध्यक्ष जी महामंत्री जी, कोषाध्यक्ष जी संभाग अध्यक्ष जी व संघ के अधिकारी गण, पालक के साथ चारो इकाइयों को कार्यकारिणी सहित आमंत्रित करने का भी तय किया गया।
उक्त कार्यक्रम के संयोजक श्री जितेन्द्र जी जैन रहेंगे यह भी बैठक में तय किया गया।
2 – आगामी 25 अप्रैल को लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस को भी उत्साह के साथ मनाने का निर्णय किया गया जिसके संदर्भ में कार्यकारिणी सदस्य श्री अतुल जैन जी द्वारा एक दिन सेवा गतिविधि के क्रम में एक लेक्चर हेल्थ एंड हार्ट पर एक अच्छे सर्जन से कराने का प्रस्ताव दिया गया जिसे सभी ने मान्य करते हुए अतुल जी को धन्यवाद दिया, स्थापना दिवस हेतु श्री राजेश जी महेश्वरी को संयोजक बनाया गया।
3 – बैठक के अंत में श्री आनंद जी दशोरा द्वारा विगत माह नागपुर में संपन्न संघ की बैठक के वृत्त का वाचन किया गया एवम् आगामी 6,7,8 अप्रैल को होने जा रही श्री हेडगेवार व्याख्यान माला में सपरिवार अपने इष्ट मित्रों व पड़ोसी के साथ सम्मिलित होने का आग्रह किया।
तत्पश्चात् बैठक मंगल मंत्र के साथ पूर्ण हुई।
आपसे सादर आग्रह है कि उक्त सभी तय कार्यक्रमों हेतु आप समय का आरक्षण (प्रबंध) करते हुए कार्यक्रम की शोभा में वृद्धि करे।
धन्यवाद
निवेदक-
गिरीश जायसवाल (अध्यक्ष)
राजेश महेश्वरी एवं जितेंद्र जैन (संयोजकद्व्य )
दिलीप रोहरा (सचिव)

