लघु उद्योग भारती महाकालेश्वर इकाई, उज्जैन द्वारा मासिक कार्यकारिणी बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों पर

Organised by:
लघु उद्योग भारती महाकालेश्वर इकाई
Event Date: 12/04/2025
Ujjain,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती महाकालेश्वर इकाई, मक्सी रोड उज्जैन द्वारा मासिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न

दिनांक 12 अप्रैल 2025 को शाम 5:00 बजे श्री अनंतराव भिडे भवन, मक्सी रोड, उज्जैन में लघु उद्योग भारती महाकालेश्वर इकाई की मासिक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष गिरीश जायसवाल जी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कार्ययोजना बनाना रहा।

बैठक की शुरुआत अखिल भारतीय संघ की बैठक से संबंधित बिंदुओं पर परिचर्चा से हुई। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों का व्रत वाचन एवं विश्लेषण अध्यक्ष गिरीश जी जायसवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहभागिता करते हुए विचार रखे।

दूसरे प्रमुख बिंदु के तहत विद्युत आपूर्ति में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। ज्ञात रहे कि इस विषय पर पूर्व में 22 मार्च को CE बी.एल. चौहान जी से मुलाकात की जा चुकी थी, परन्तु समाधान न होने के कारण पुनः उनसे मिलकर समस्या समाधान हेतु निर्णय लिया गया।

तीसरे विषय के अंतर्गत कार्यकारिणी सदस्य संजय ज्ञानी जी ने प्रदूषण विभाग में नियुक्त नवागत अधिकारी से शिष्टाचार भेंट का प्रस्ताव रखा, जिसे 16 अप्रैल 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य निमेषजी वाधवानी द्वारा उद्योगपुरी क्षेत्र में स्थित तालाब के गहरीकरण का सुझाव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। तय किया गया कि इस संबंध में सूचना उद्यमियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाएगी और मिट्टी हटाने के बदले गहरीकरण के प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे, जिससे कार्य की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

इस बैठक में निम्न कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे:
चरणजीत सिंह कालरा, राजेश महेश्वरी, संजय ज्ञानी, गिरीश जायसवाल, सुनील पीठवे, चंद्र गुप्ता, अजय जैन, दिलीप रोहरा, दिनेश लड्ढा, अंकित गाड़िया, योगेन्द्र पाटिल, मुस्तफा भाई नालवाला, निमेष वाधवानी।

गिरीश जायसवाल (अध्यक्ष)
दिलीप रोहरा (सचिव)
दिनेश लड्ढा (कोषाध्यक्ष)
लघु उद्योग भारती – महाकालेश्वर इकाई, मक्सी रोड, उज्जैन

यह बैठक संगठन की सशक्त नीति-निर्माण क्षमता, उद्यमियों के प्रति समर्पण और क्षेत्रीय विकास के प्रति सजग दृष्टिकोण को दर्शाती है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please