वंदे मातरम
आज हमारी महिला इकाई द्वारा लोकमत परिष्कार अभियान हेतु वर्धमान रूट्स विद्यालय की अध्यापिकाओं तथा अन्य महिला कर्मचारियो के साथ में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी को उनके मत का मूल्य समझाते हुए देशहित में 100% मतदान हेतु प्रेरित किया गया बैठक में हमारी अध्यक्ष अर्पिता जी ,सचिव उर्वशी जी ,इस प्रकल्प की तीनों संयोजिकाये क्रमशः श्रीमती श्वेता जी नाहर, श्रीमती नीलम जी झवर तथा श्रीमती खुशबू जी मूंदड़ा एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती शोभन्ता जी मेहता श्रीमति रुचिका जी शर्मा तथा 25 से अधिक महिला अध्यापिका तथा महिला कर्मचारी उपस्थित रही।सभी ने अपने परिवार जन एवं अन्य परिचितों को मतदान हेतु प्रेरित करने का निश्चय किया।
धन्यवाद
उर्वशी भारद्वाज
सचिव
लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर

