लघु उद्योग भारती महिला इकाई किशनगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का समापन समारोह

Event Date: 22/12/2024
NULL,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती महिला इकाई किशनगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का समापन समारोह

तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का समापन समारोह भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी और लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, चित्तौड़ प्रांत के संयुक्त सचिव श्री दीपक शर्मा, किशनगढ़ इकाई के अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, और महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज मंचासीन रहे। महिला इकाई के सदस्यों ने अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 2024 की तैयारी पिछले छह महीनों से की जा रही थी। इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को बेहतर व्यापार के अवसर प्रदान करना था। महिला इकाई के संगठित प्रयासों और योजनाबद्ध क्रियान्विति के कारण इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाली महिला उद्यमियों को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, "देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना अत्यावश्यक है। देश की आधी आबादी को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना आत्मनिर्भर भारत का आधार है।"

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने कहा, "महिलाओं का स्वाभाविक संवेदनशीलता और लगनशीलता उनके उत्पादों को उत्कृष्ट बनाती है। स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के माध्यम से महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।"

महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज ने बताया कि इस प्रदर्शनी के दौरान विजिटर्स ने न केवल जमकर खरीदारी की, बल्कि उनके मनोरंजन के लिए गेम ज़ोन और झूलों जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं। उन्होंने प्रदर्शनी की सफलता के लिए सभी एग्ज़ीबिटर्स, विजिटर्स और महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

समारोह का मंच संचालन इकाई सचिव श्रीमती रिंकू मालपानी ने कुशलतापूर्वक किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में उद्यमी, मातृ शक्ति, और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती, किशनगढ़

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please