<p style="margin-left:0px;">लघु उद्योग भारती महिला इकाई कोटा ने तीनों इकाइयों की संयुक्त बैठक पुरूषार्थ भवन में की गई। इस मीटिंग में आगामी स्वयं सिद्धा फेयर जो की 5 से 7 जनवरी को आयोजित होने वाला है, उसके अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई, और आगे की कार्य योजना तैयार की गई।</p><p style="margin-left:0px;">बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारा चंद जी गोयल , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्दराम जी मित्तल , प्रांतीय अघ्यक्ष पवन जी गोयल, चित्तौड़ अंचल सदस्य यशपाल भाटिया जी ,राष्ट्रीय सहकोषाध्क्ष महेश जी गुप्ता , वरिष्ठ सदस्य अचल पोद्दार जी ,वरिष्ठ सदस्य मनोज राठी जी, वरिष्ठ सदस्य अंकुर गुप्ता जी ,एसएसआई अघ्यक्ष अमित सिंघल जी , इकाई अध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।</p>

