लघु उद्योग भारती, महिला इकाई किशनगढ़ द्वारा स्वयंसिद्धा हाट के नाम से एक स्टोर का शुभारंभ किया गया।

Event Date: 29/08/2024
NULL,
RAJASTHAN

सादर सुचनार्थ

 लघु उद्योग भारती, महिला इकाई किशनगढ़ द्वारा स्वयंसिद्धा हाट के नाम से एक स्टोर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अंजू सिंह उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती, राजस्थान प्रदेश विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अर्चना चौधरी उपखंड अधिकारी, किशनगढ़, श्री दिनेश सिंह राठौड़ नगर सभापति किशनगढ़, श्री मुकेश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री दीपक शर्मा चित्तौड़ प्रांत सह मंत्री, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा स्वयंसिद्धा हाट की फीता खोलकर की गई। मुख्य अतिथियों एवं महिला इकाई सदस्यों द्वारा इस स्टोर का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि मंचासीन हुए। महिला इकाई सचिव श्रीमती रिंकू मालपानी ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय किया। श्रीमती अर्चना चौधरी ने बताया कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने महिला सशक्तिकरण की ओर एक सराहनीय कदम आगे बढ़ाया है, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है जिससे वह घर पर बनाए गए उत्पादों को एक संगठित स्थान पर बेच सकें, यह कदम उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। श्रीमती अंजू सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि लघु उद्योग भारती ने देश में अपना पहला स्वयंसिद्धा हाट का शुभारंभ किशनगढ़ में किया है। इस पहल के लिए उन्होंने किशनगढ़ महिला इकाई की सराहना की। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री दिनेश सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकारी सहायता एवं योजनाओं से अवगत कराया। श्री मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस हाट के माध्यम से घरेलू महिलाएं अपना उत्पाद बाजार में आसानी से बेचकर स्वावलंबी भारत के स्वप्न को साकार कर सकती है। श्रीमती संतोष बजाज ने बताया कि महिला इकाई सदस्य श्रीमती शिल्पा बरडिया द्वारा मीटिंग के दौरान स्वयंसिद्धा हाट का सुझाव दिया जिसे महिलाओं के सहयोग से 15 दिन में मूर्त रूप देकर आज इसका शुभारंभ कर दिया गया। महिला इकाई सचिव ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

आभार

लघु उद्योग भारती 
महिला इकाई, किशनगढ़
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please