लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक एवं स्वयंसिद्धा की समीक्षा बैठक
यह बैठक "लिटिल इटली रेस्टोरेंट" में आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं। बैठक का प्रारंभ इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सीमा पारीक द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी सदस्याओं का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने स्वयं सिद्धा प्रदर्शिनी के सफल आयोजन में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विशेष सहयोग के लिए श्रीमती कीर्ति लता जैन और श्रीमती शुभ्रा जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीना राठौर और संरक्षक श्रीमती रजनी डांगी द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।
बैठक में सचिव रेखा रानी जैन ने आगामी राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम की जानकारी दी, जो कि 11 दिसंबर को आयोजित होगा। उन्होंने सभी सदस्याओं से इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया।
बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया गया, जिसमें सदस्याओं का सक्रिय योगदान अपेक्षित है

