लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कोटा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम
दिनांक 11 अगस्त को लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कोटा ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य स्मृति उपवन, झालावाड़ रोड पर 101 पौधों का पौधारोपण किया। यह स्मृति उपवन लगभग 65 एकड़ भूमि में फैला है, जिसमें अब तक 6000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधों की देखरेख का दायित्व गायत्री परिवार के संरक्षण में श्री जी.डी. पटेल द्वारा संभाला जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोविंद राम मित्तल, श्री यशपाल भाटिया, श्री महेश गुप्ता, श्री अंकुर गुप्ता, श्री मनोज अग्रवाल और श्री अचल पोद्दार रहे।
इकाई की अध्यक्ष श्रीमती चांदनी पोद्दार, सचिव श्रीमती निहारिका गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल एवं सदस्य श्रीमती सुभाजी, श्रीमती साधना गोयल, श्रीमती अनामिका गुप्ता, श्रीमती रश्मि मित्तल, श्रीमती मनिषा मोदी, श्रीमती मनिषा कुमावत और मिस ऋति मित्तल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विशेष सहयोग Nimbus Public School, Nayapura के 10 होनहार नन्हे-मुन्ने बच्चों का रहा, जिन्होंने पूरे उत्साह और उमंग के साथ पौधारोपण किया।
हम सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को पेड़-पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करना और हरियाली को बढ़ावा देना है।

