आज लघु उद्योग भारती महिला इकाई, चितौड़गढ़ की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में दिसंबर माह की 20 व 21 तारीख को आयोजित होने वाले “स्वयंसिद्धा” कार्यक्रम की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने अपने-अपने कार्यभार का दायित्व ग्रहण किया। “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत 101 वृक्षारोपण का लक्ष्य भी पूर्ण किया गया। इसके साथ ही संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।
अध्यक्ष: अंजलि शर्मा
सचिव: सुरभि जी बलदवा
कोषाध्यक्ष: आस्था जी जैन

